गीत

                      —-आलोक कुमार यादव
*कहे बहन की प्रीति सदा ही*
*भइया रीति चलाते रहना*

कहे बहन की प्रीति सदा ही
भइया रीति चलाते रहना।
प्यार नहीं कम होने देना
रिश्ता सदा निभाते रहना।।

प्यार भाई -बहन का होता
सबसे पवित्र सबसे प्यारा,
बहना कहती है भाई से
भाई मेरा राज दुलारा।
दुनिया की इस बुरी नज़र से
मुझको सदा बचाते रहना,
कहे बहन की प्रीति सदा ही
भइया रीति चलाते रहना।।

नहीं चाहिए मुझको कुछ भी
रिश्ता सदा बनाए रखना,
हमको दूर कभी मत करना
दिल में प्यार सजाए रखना।
आँच नहीं आये बहनों पर
अपना फ़र्ज निभाते रहना,
कहे बहन की प्रीति सदा ही
भइया रीति चलाते रहना।।

*भाईदूज* का पर्व प्यारा
इसका नहीं है कोई मोल,
जग में पावन रिश्ता यह है
सबसे सुंदर और अनमोल।
भाई मेरे तुम अपनों को
यूँ ही सदा मिलाते रहना,
कहे बहन की प्रीति सदा ही
भइया रीति चलाते रहना।।

आलोक कुमार यादव

Leave a comment