दशहरा

                       —- नीलम व्यास
सत की असत पर,
धर्म की अधर्म पर,
होती सदा जीत यहाँ,
सत्य पथ पाइए।

दशहरा पर्व आया,
नवल प्रभात लाया,
राम की रावण  जय,
रामराज्य लाइए।

दशमुखी रावण था,
अत्याचारी शासन था,
दैत्य  वंश अंत हुआ
राम नाम गाइए।

आज संकल्प हम ले,
पाप कर्म  त्याग देवे,
बेटियां सुरक्षित हो,
माता जल्दी आइए।

स्वरचित
नीलम व्यास

Leave a comment