हाइकु
~~~
भगवान श्रीकृष्ण
÷÷÷÷÷
1️⃣
सुन्दर बेला
भाद्रपद अष्टमी
मंगलकारी ।
2️⃣
हर्षित मन
सर्वार्थसिद्धियोग
जन्म उत्सव ।
3️⃣
ये वर्षा ऋतु
सूर्य दक्षिणायन
मंगलमय ।
4️⃣
कारागृह के
खुल गये जो ताले
सुखद क्षण ।
5️⃣
नटखट सा
अनुपम स्वरूप
माखनचोर ।
6️⃣
माखन मिश्री
मनमोहक बांसुरी
नन्द कुमार ।
7️⃣
दही मटकी
ठुमक-ठुमक नाच
मीठी मुस्कान।
8️⃣
मथुरा काशी
वृंदावन नगरी
गोकुल धाम ।
9️⃣
गोमातरम
बन के ग्वाल बाल
अपरम्पार ।
बन सारथी
गीता उपदेशक
भक्त रक्षक ।
©®
रामबाबू शर्मा, राजस्थानी,दौसा(राज.)