गोवर्धन पूजा

               —- निर्मल जैन ‘नीर’
महत्व खास~
गोवर्धन की पूजा
कार्तिक मास

तोड़ा गुमान~
देवराज इंद्र का
घटाया मान

अद्भुत माया~
कृष्ण समक्ष इंद्र
शीश झुकाया

गौ धन पूजा~
अन्नकूट उत्सव
काज न दूजा

भज लो कृष्णा~
मिटती है सबके
मन की तृष्णा

*******************
निर्मल जैन ‘नीर’
ऋषभदेव/उदयपुर
राजस्थान

Leave a comment